रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। आई आई टी और पाॅलटेक्निक योग्यताधारी को अप्रेंटिस स्तर पर बहाली का अभियान चला रहा है सामाजिक मुस्कान फाउंडेशन। फाउंडेशन के निदेशक, पारसनाथ साह ने बताया कि देश और राज्यों में बेरोजगारी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए हैं एसी परस्थिति में हमारा फाउंडेशन डिग्रीधारी युवाओं को अप्रेंटिस के अलावे अन्य निजी प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से भी स्वावलम्बी बनाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा लाचार, बेसहारा और निर्धन युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और अन्य संसाधनों से उच्च शिक्षा दिलाने काम भी कर रही है। कौशल विकास एवं व्यवसायी प्रशिक्षण संस्थानों से जोड़ कर प्रगति के पर बढाने काम कर रही है। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति का अवसर भी प्रदान करती है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सा सुविधाओं और सहायता प्रदान करती है। प्रधानमंत्री जी के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायता प्रदान करती है।












