November 5, 2026 8:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी*

 

झाबुआ, 2 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी।

कलेक्टर नेहा मीना ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। अधिकारीवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संवेदनशीलता के साथ निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। निम्न गुणवता से निराकृत शिकायतों के सम्बंध में ट्रेनिंग कराये जाने के निर्देश दिये। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा से बाहर 160 प्रकरणों के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों को नोटिस दिये जाकर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश पंजीयन की समीक्षा की गयी। आईटीआई में प्रवेश पंजीयन की तिथि 16 जून तक बढ़ जाने पर अधिक से अधिक पंजीयन कराये जाने के निर्देश दिये । कलेक्टर ने वृन्दावन ग्राम योजना के तहत किये गये कार्यों , देवस्थानों पर गौशालाएं संचालित किये जाने के लिए उपसमिति के गठन एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उपसंचालक पशुपालन के द्वारा जवाब ना दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की एवं नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में अक्षय ऊर्जा अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप इस्टांलेशन शासकीय भवनों पर कराये जाने से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी विभागो से अद्यतन जानकारी दिये जाकर इंस्टालेशन कराये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को जल्द से जल्द वृद्धाश्रम की बाउंड्री वॉल का निर्माण पूर्ण कराया जा कर संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। जल संसाधन विभाग से बखतपुरा पेटलावद में डूब प्रभावित कृषको को मुआवजा दिलाये जाने जाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किये जाने के निर्देश दिये।

विगत दिनों अनुकम्पा नियुक्ति के तहत अच्छा कार्य करने पर ओआईसी स्थापना डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा की प्रशंसा कर इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा धरती आबा अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने उर्वरक उपलब्धता, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, कृषको की वर्कशॉप कराये जाने, खनिज विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही, आयुर्वेदिक कॉलेज के लिए कल्याणपुरा में भूमि आवंटन, ई आफिस की समीक्षा की गयी ।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, गहरीकरण, अमृत सरोवर निर्माण, हेंडपम्प रिचार्ज एवं रुफ वाटर हार्वेस्टिंग की समीक्षा की गयी। अमृत सरोवर के तहत लंबित 3 सरोवरों के निर्माण इसी सप्ताह शुरू कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मिशन हरियाली के तहत एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किये जाने हेतु सभी विभागों के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर एस बघेल एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण