November 5, 2026 8:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को पूरे जिले में पाकीजगी से मनाया जाएगा

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को पूरे जिले में पाकीजगी से मनाया जाएगा।क्षेत्र में इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद उल अजहा की नमाज के लिए सभी ईदगाहों मस्जिदों में तैयारी हो चुकी हैं। ईदगाहों, मस्जिदों की साफ सफाई रंग रोगन का कार्य मुकम्मल हो चुका है। नमाजियों के वजू के लिए अतिरिक्त पानी, चटाई, पंखे कूलर का भी प्रबंध किया गया है। नमाज के समय की सूचना पहले ही विभिन्न माध्यमों से दी जा चुकी है।नगर पालिका परिषद उतरौला द्वारा बकराईद की तैयारी को लेकर सभी वार्डों में जायजा लिया जा चुका है।
बकरीद को लेकर गुरुवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। उतरौला, तुलसीपुर, सादुल्लाह नगर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज, महुआ बाजार, हुसैनाबाद, महदेइया समेत अन्य बाजारों में खरीदार बकरा समेत नए कपड़े व सेवइयों आदि की जमकर खरीदारी किए। ग्राहक बढ़ने से सामानों की कीमतों में अन्य दिनों की तुलना में उछाल भी देखा गया। बकरीद को लेकर मुस्लिम महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर खरीदारी की। देरशाम तक बाजार गुलजार रहे। बाजार में सबसे अधिक गरम मसाले की बिक्री हुई। कुर्बानी के लिए बकरों की भी खूब बिक्री हुई, बाजार में हर कीमत के बकरे उपलब्ध रहे। साप्ताहिक बाजारो में लगने वाले बकरा बाजार में भी मुस्लिमों समाज के लोगों की भीड़ रही। शनिवार को ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने परिवार की सलामती की अल्लाह से दुआ मागेंगे, फिर अपने-अपने घरों में बकरों व अन्य हलाल जानवरों की कुर्बानी देंगे। जिले के ईदगाहों व मस्जिदों का रंग-रोगन के साथ मुस्लिम भाइयों ने अपने-अपने घरों की साफ-सफाई को भी अंतिम रूप दे दिया। मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ को देखते हुए ईदगाह व मस्जिद कमेटी द्वारा विशेष तैयारी की गई है।

नियत समय पर अदा की जाएगी ईद उल अजहा की नमाज

उतरौला क्षेत्र के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी।

उतरौला के ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज का समय
शहर के बड़ी ईदगाह में सुबह 7:30 पर हाफिज व कारी अख्तर रज़ा खान नमाज पढ़ाएंगे, ककरहवा ईदगाह में 7:15 बजे हाफिज अब्दुल दैयान हशमती इमामत करेंगे, गौसिया मस्जिद में 730 पर मुफ्ती मसीहुद्दीन साहब के पीछे नमाज पढ़ी जाएगी, अता ए रसूल जामा मस्जिद बरदही बाजार में 700 बजे मौलाना नूरुल हसन इमामत करेंगे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित रज़ा मस्जिद में 7:00 पर हाफिज शाह आलम नमाज अदा कराएंगे, चांद मस्जिद में सुबह 7:00 बजे मौलाना अकीबुर्रहमान ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाएंगे, मिरदहा मस्जिद पटेल नगर में सुबह 7 बजे मुफ्ती गुलाम मोहिउद्दीन इमामत करेंगे, गांधीनगर स्थित नकी शाह मस्जिद में सुबह 645 पर हाफिज कासिम रज़ा द्वारा नमाज पढ़ाई जाएगी, रफी नगर के कुरैश मस्जिद में सुबह 7:00 बजे कारी सलाहुद्दीन ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाएंगे।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस, शांति की अपील

बकरीद पर्व पर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। ज़िले की सभी ईदगाहों, मस्जिदों व इन सभी सड़क मार्ग पर जगह-जगह फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा नमाज के लिए तैयार ईदगाह व मस्जिद भी शनिवार को सुरक्षा के घेरे में रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण