November 5, 2026 8:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

झाबुआ माणक लाल जैन

 

कलेक्टर द्वारा एक आवेदिका को 20 हजार, छः आवेदकों को 10-10 हजार एवं छः आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

झाबुआ, 10 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।

कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई
आवेदिका मंजु कुंवर पति स्व. वीरेन्द्र सिंह चौहान निवासी पांचपिपलिया तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदिका ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदिका को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदक रूपसिंग पिता विसीया गणावा निवासी ग्राम हत्यादेहली तहसील मेघनगर, आवेदक पीयूष पूनमचंद वास्केल टीचर्स कॉलोनी झाबुआ, आवेदक कालुसिंह पिता मकना निवासी घाटिया तहसील झाबुआ, आवेदक रमेश पिता सकरीया निवासी हत्यादेहली तहसील मेघनगर, आवेदक सन्नु पिता रमेश डामोर निवासी हत्यादेहली तहसील मेघनगर एवं आवेदक श्री नागु पिता पीदिया मुणिया निवासी हत्यादेहली तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदक लालु भल्लु बिलवाल निवासी झकेला तहसील रामा, आवेदक सीता मल्ला डामोर मेघनगर, आवेदक शम्भु मानसिंग डामोर निवासी नल्देला तहसील राणापुर, आवेदक अमरु पिता तेरिया डामोर निवासी सजेली तहसील मेघनगर, आवेदक अनिता गणावा निवासी मिण्डल एवं आवेदक अखिलेश बिलवाल निवासी ग्राम खेड़ी तहसील झाबुआ ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए
आवेदक उदयसिंह पिता झीतरा परमार ग्राम नवापाड़ा नवीन तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम नवापाड़ा नवीन के परमार फलिये विपक्षी द्वारा सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण पर अस्थाई कच्चा निर्माण किया जाकर रास्ता बंद कर दिया है, सीमेंट कांक्रीट रोड पर से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्रीमती मंगली पति धनजी गुंडीया निवासी बेडावली तहसील मेघनगर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि अनावेदक से क्रय की कृषि भूमि अन्य को विक्रय करने पर रजिस्ट्री/नामांतरण पर आपत्ति दर्ज करने एवं रजिस्ट्री नहीं करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ग्राम पंचायत नवापाड़ा नवीन द्वारा बताया गया कि ग्राम नवापाड़ा नवीन के गौ शाला फलिया में पीने के पानी की समस्या है, हेंडपम्प खनन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक भरत पिता कानजी कटारा निवासी सेमलपाड़ा तहसील पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक लुणा पिता अमराजी चौधरी निवासी बीजोरी तहसील पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी के ग्राम बीजोरी में पुलिया एवं आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत हुआ था उसमें लंबाई व चौड़ाई बहुत कम है और आंगनवाड़ी अधूरी है जिसकी जांच करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 75 आवेदन आए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण