November 5, 2026 8:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विहार एवं चैत्यपरिपाटी समाचार

मुम्बई माणक लाल जैन

विहार एवं चैत्यपरिपाटी समाचार
मुम्बई पुण्यसम्राट आचार्यश्री जयन्तसेन सूरिजी म.सा. के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्यश्री नित्यसेनसूरिजी म.सा. आदि ठाणा ५ का मंगलमय आगमन दिनांक 10 जून को क्रमशः विहार करते हुए ठाणे नगरी में हुआ।प्रातः 7:30 बजे श्री राजस्थान जैन संघ, ठाणे द्वारा भव्य एवं भक्तिपूर्ण सामैया का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके उपरांत प्रातः 9 बजे पूज्यश्री का मंगलमय धर्मसभा- व्याख्यान सम्पन्न हुआ, जिसमें जीवन को धर्ममय बनाने के प्रेरणादायी सूत्र प्रदान किए गए।
पूज्य गच्छाधिपति श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर, ठाणे में विराजमान है , जहाँ श्रद्धालु जन धर्मलाभ ले सकेंगे।
विशेष धार्मिक आयोजन – चैत्यपरिपाटी
दिनांक 11 जून बुधवार को ज्येष्ठ सुद 15 के शुभ दिन, कोंकण शत्रुंजय स्वरूप ठाणे तीर्थ से श्री शांतिधाम पदयात्री तीर्थ मानपाडा की चैत्य परिपाटी का आयोजन रखा गया है।इस पावन पदयात्रा का प्रस्थान प्रातः 5:30 बजे पूज्य गच्छाधिपति आचार्यश्री नित्यसेनसूरिजी म.सा. आदि ठाणा ५ की पावन निश्रा में होगा। विशेष धार्मिक आयोजन चैत्यपरिपाटी के
लाभार्थी मातुश्री सुआबाई वर्दीचंदजी पुनमिया खींवाड़ा (ठाणे)परिवार है।
इस चैत्यपरिपाटी के पश्चात गच्छाधिपति श्री मानपाडा शांतिधाम होते हुए विहार कर कासारवडवली पधारेंगे।
दिनांक 12 जून 2025 को पूज्यश्री पियूषपाणी तीर्थ पधारेंगे। दिनांक 13 जून को भायंदर पधारने की सूचना प्राप्त हुई है। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने समस्त श्रद्धालुजनों से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण