November 5, 2026 8:21 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है।

अनिल कुमार गुप्ता  स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 11, नई दिल्ली:

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है और राजधानी के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लू और गर्म हवाओं के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा और पंजाब में भी लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी हीटवेव का अलर्ट है।

राजस्थान में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक इन इलाकों में भीषण गर्मी बनी रह सकती है।

पूर्वी राजस्थान के टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर जिलों में भी अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और कोटा में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अधिक समय तक धूप में न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal