November 5, 2026 8:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महाविद्यालय में दो नवीन सर्टिफिकेट कोर्स (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस तथा फिनटेक विथ आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) का परीक्षा परिणाम 06 जून 2025 को घोषित

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ 11 जून, 2025 अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स, शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भोपाल के निर्देशानुसार आई.आई. टी. दिल्ली के सहयोग से दो सर्टिफिकेट कोर्स आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तथा फिनटेक विथ आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (Al with Al Fintech) का संचालन किया गया।
परीक्षा में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस 08 विद्यार्थी सम्मिलित हुए एवं तथा फिनटेक विथ आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस में भी 08 विद्यार्थी सम्मिलित हुए कुल 16 विद्यार्थियों का 06 जून 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के 07 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए एवं फिनटेक विथ आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के 08 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस की परीक्षा में छात्र श्री हर्षित रूनवाल ने सर्वोच्च 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं फिनटेक विथ आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस छात्रा कु. रिद्धी राठौड ने सर्वोच्च 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
छात्र हर्षित रूनवाल एवं छात्रा कु. रिद्धी राठौड ने सर्वोच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. जे.सी. सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह, सर्टिफिकेट कोर्स-आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस तथा फिनटेक विथ आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के नोडल अधिकारी डॉ. कुंवरसिंह चौहान तथा समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों बधाई दी

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण