झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 12 जून 2025 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई कॉलेज झाबुआ में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला श्रम पदाधिकारी निलेश डामोर ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवकुमार डावर रहे। साथ ही कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के सदस्य चंचल भंडारी, सुरेन्द्र सिंह भूरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक ममता यूनिसेफ, श्रम विभाग, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन, विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला इंचार्ज एवं उदय सामाजिक संस्था के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बाल एवं कुमार श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 एवं संशोधन अधिनियम 2016 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।












