November 5, 2026 8:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नवाणु यात्रा पुर्ण बिटीया ध्यानी और खुशी के तप अनुमोदनार्थ वरघोड़ा व धार्मिक आयोजन बाल मुनिभगवंतों की निश्रा में

धार (लाबरिया) माणक लाल जैन
लाबरिया
पालीताना स्थित पावन शत्रुंजय तीर्थ की नवाणु यात्रा को 40 दिनों में सफलता पूर्वक पूर्ण कर नगर प्रवेश पर सुगंधबाई चांदमल जी कटारिया परिवार की सुपौत्री, कुमारी ध्यानी और खुशी, की तप अनुमोदना का भव्य आयोजन लाबरिया नगर में युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा पुण्य सम्राट के शिष्य व गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरिश्वर जी महाराज साहब एवं आचार्य श्री जयरत्न सुरिश्वर जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ति मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी महाराज साहब और पवित्ररत्न विजयजी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे पूज्य गुरुदेव के बैंड-बाजे के साथ लाबरिया आगमन से हुई। इसके पश्चात नवकारसी का आयोजन हुआ। प्रातः 9 बजे मुनिराज श्री की निश्रा में तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा हर्षोल्लास के साथ निकाला गया, जो घर से प्रारंभ होकर धर्मनाथ मंदिर, तेजाजी मंदिर होते हुए शांतिनाथ मंदिर तक पहुंचा, जहाँ दर्शन-वंदन के पश्चात पुनः धर्मनाथ मंदिर पहुंचकर धर्मसभा का आयोजन हुआ।
धर्मसभा की शुरुआत गुरुदेव को गुरुवंदन अर्पित कर मंगलाचरण से की गई। सोनल कटारिया द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तप अनुमोदना में विमल बाफना, अनिल काकरिया, राजेंद्र दंगवाड़ा (बड़नगर), राकेश नाहर (दसई), संतोष (नागदा), सोनम गिरिया (बड़नगर), रविना धारीवाल (उज्जैन) सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
लाबरिया श्री संघ एवं परिषद परिवार द्वारा तपस्वियों का अभिनंदन पत्र भेंट कर बहुमान किया गया, जिसका वाचन परिषद अध्यक्ष श्री सुनील कटारिया द्वारा किया गया। इसके उपरांत पवित्ररत्न विजय जी महाराज साहब ने नवाणु यात्रा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए दादा आदिनाथ भगवान की महिमा का गुणगान किया।
प्रत्यक्षरत्न विजय जी महाराज साहब ने अपने प्रवचन में कहा, “ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह केवल अनुमोदना कार्यक्रम नहीं, अपितु दीक्षार्थी का वर्षीदान वरघोड़ा चल रहा है।” इस अवसर पर कटारिया परिवार द्वारा पूज्य गुरुदेव को कामली ओढ़ाई गई।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के प्रदेश सहप्रवक्ता विशाल कटारिया (लाबरिया) द्वारा किया गया।स्वामीवात्सल्य आयोजन सुगंधबाई चांदमल जी कटारिया परिवार द्वारा किया गया। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की मुनिभगवंतो का लाबरिया से विहार कर आगे राजोद बदनावर होते हुवे 15 जून को बडनगर मे ध्वजारोहण कार्यक्रम में निश्रा प्रदान करेंगे । मुनिद्वय श्री का 2025 चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश नागदा जंक्शन मे 7 जुलाई को होगा। गुरूभक्तो से निवेदन हैं की चातुर्मास प्रवेश पर पधारे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण