November 8, 2026 3:02 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

Delhi Kiski: इंडिया टीवी के स्पेशल कॉन्क्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में BJP सांसद कमलजीत सहरावत, जानें क्या बोलीं

स्पेशल कॉन्क्लेव में BJP सांसद कमलजीत सहरावत।

Image Source : INDIA TV
स्पेशल कॉन्क्लेव में BJP सांसद कमलजीत सहरावत।

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं इंडिया टीवी के स्पेशल कॉन्क्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत भी शामिल हुईं। उनसे पूछा गया कि किया भाजपा ने जाटों के साथ न्याय किया? इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाटों के लिए कोटा बनाया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार ने कुछ भी नहीं किया। पिछले 26 साल से दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनी। पिछले 10 सालों के अंदर केजरीवाल एक कागज का टुकड़ा दिखा दें कि कोई रिजॉल्यूशन जारी किया हो। 

दिल्ली सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया

उन्होंने कहा कि ये चुनाव दिल्ली का चुनाव है। दिल्ली के अंदर खाद-बीज की दुकान नहीं है, फसले बेंचने के लिए हरियाणा जाना पड़ता है। केजरीवाल जी सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे हैं। अगर वह काम कर रहे होते तो उन्हें यह काम नहीं करना पड़ता। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के दो दुर्भाग्य हैं। पहला- दिल्ली सरकार ने कभी भी कोई रिजोल्यूशन बनाकर नहीं भेजा। उन्होंने भेजा होता और अगर ना होता तो केंद्र सरकार की गलती होती। दूसरी बात- दिल्ली के अंदर आयुष्मान योजना लागू न करने का जवाब कौन देगा। दिल्ली में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होता, लेकिन आपने ये नहीं होने दिया। आपने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। किसानों तक को दिल्ली में छला गया है। 

पूर्वांचलियों का अपमान किया

पूर्वांचल कार्ड खेल के क्या आप केजरीवाल कॉर्नर करने की कोशिश कर रहे हैं? इस पर कमलजीत सहरावत ने कहा कि संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि पूर्वांचलियों के वोट काट रहे हैं। आपको रोहिंग्या और पूर्वांचलियों में अंतर नहीं दिखा? शर्म आनी चाहिए आपको। अभी आपने बयान दिया कि हम यूपी-बिहार से लोगों को लाकर यहां पर वोट बनवा रहे हैं। आप जिन नकली वोटों की बात कर रहे हैं उसका ठीकरा यूपी-बिहार पर डालना चाहते हैं। दिल्ली में किसी भी राज्य का कोई भी आएगा तो उसका वोट बनेगा। आपने पूर्वांचल के लोगों का रोहिंग्या से तुलना करके उनका अपमान किया है। 

यहां देखें स्पेशल कॉन्क्लेव में कमलजीत सहरावत का इंटरव्यू-

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण