November 5, 2026 8:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय शक्ति मेला का आयोजन

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुजफ्फरपुर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में दो दिवसीय शक्ति बाजार (मेला) का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रयत्न द्वारा संपोषित एवं सिडवी द्वारा वित्तपोषित स्वयं सहायता समूह की महिला दीदियों ने प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र लगाया, जिसमें मधुबनी कला, लाख उद्योग और मसाला प्रसंस्करण का अद्भुत प्रदर्शन था।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता ने किया। शहर के लोगों ने मेले का आनंद लिया और खरीदारी की।

माननीय मंत्री जी ने प्रयत्न द्वारा संपोषित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह और सरस्वती स्वयं सहायता समूह के स्टॉल का अवलोकन किया, साथ ही महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह कार्य सराहनीय है और उन्हें इसी तरह काम करते रहना चाहिए।

सामाजिक संगठन प्रयत्न के संस्थापक प्रभात कुमार ने माननीय मंत्री जी को मधुबनी कलाकृति वाला अंगवस्त्र से सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि बहनों के सहयोग के बिना कोई भी बदलाव अधूरा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रयत्न की कार्यक्रम प्रबंधक शालिनी रंजन ने किया। सहयोगी प्रशिक्षिका श्रीमती अंजना लाभ, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक अमित चंद्र चौधरी, राहुल कौटिल्य और रवि कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टॉल का संचालन धर्मशिला देवी, मंजू देवी, रंजू कुमारी और अन्य महिला सदस्यों ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण