केंद्र में एनडीए सरकार के 11 वर्ष और दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।
अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली
जून 16, नई दिल्ली: केंद्र में एनडीए सरकार के 11 वर्ष और दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “दिल्ली में अब तक कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, लेकिन कुछ कार्य अभी शेष हैं जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजधानी की लैंडफिल साइट्स का जल्द ही रिप्रोसेसिंग किया जाएगा, जिससे शहर को कचरा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
हरदीप सिंह पुरी ने ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “विकसित भारत का अमृत काल, 11 साल विकास के! 11 साल सेवा के! 11 साल सुशासन के! 11 साल ग़रीब कल्याण के! आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों एवं हमारे अनेक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, प्रगति एवं कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित एनडीए सरकार के 11 साल के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा के कार्यालय में मोदी जी के नेतृत्व में हासिल उपलब्धियों पर एक विशेष प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इन उपलब्धियों की बदौलत आत्मनिर्भर भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका और माननीय मोदी जी के नेतृत्व में जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा! मोदी है तो मुमकिन है!”
इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।












