November 5, 2026 7:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1551.44 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किये

झाबुआ माणक लाल जैन

 

सामाजिक सुरक्षा के पेंशन हितग्राहियों और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना की राशि भी हुई अंतरित

कलेक्टर द्वारा जिले के हितग्राहियों को दिए गए सर्टिफिकेट

झाबुआ, 17 जून 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जबलपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ा, बरगी में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के हितग्राहियों खातों में राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551.44 करोड़ रुपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस प्रकार जिले की 1 लाख 93 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 23 करोड़ 73 लाख से अधिक राशि का हितलाभ प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। जिसमें जिले के 65 हजार से अधिक लाभार्थियों को 393 लाख रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया गया।
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजनान्तर्गत अनुग्रह योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। जिसमें जिले के कुल 93 प्रकरणों में 1 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे एवं लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी आर एस बघेल, सामाजिक न्याय विभाग से प्रियांक पाटीदार, सहायक श्रम अधिकारी निलेश डामोर, लाडली बहने एवं अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण