November 5, 2026 7:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शतरंज की चाल में दिव्या ने मारी बाज़ी, विश्व नंबर-1 को हराया

शतरंज की चाल में दिव्या ने मारी बाज़ी, विश्व नंबर-1 को हराया

लंदन में हुई विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत की दिव्या देशमुख ने चीन की नंबर एक खिलाड़ी होउ यिफान को हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना करते हुए बधाई संदेश साझा किया।

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 19, नई दिल्लीः लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भारत की दिव्या देशमुख ने शानदार जीत हासिल की।  दिव्या ने दूसरे राउंड के मुकाबले में  विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया।

दिव्या देशमुख की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

लंदन में 10 से 16 जून के बीच फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण संपन्न हुआ। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 5 लाख यूरो रही, जिसमें रैपिड के लिए 3.1 लाख और ब्लिट्ज के लिए 1.9 लाख यूरो निर्धारित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal