November 5, 2026 7:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओ की जानकारी जन जन को प्राप्त हो l

बुरहानपुर नि.प्र.:- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के व सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्रीमान प्रेमदीप सांकला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे द्वारा ग्राम सिरपुर, ग्राम सिंधखेडा कला, ग्राम गुलाई की आंगनवाडियों एवं शासकीय प्राथमिक शाला गुलाई में ग्राम के आमजनों को महिलाओं के अधिकार व पाॅक्सो एक्ट, बालकों एवं महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा., साइबर काइम निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते प्रदान की गई। शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम गुलाई में बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक करते हुए स्कूल में नाटके के माध्यम से बच्चों को गुड टच बेड टच की जानकारी बच्चों को प्रदान की गई।
उक्त कार्यकम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स श्री महेन्द्र जैन द्वारा नशा उन्मूलन योजना 2025, वृद्धजनों के अधिकार आदि विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पैरालीगल वालेटियर्स डॉ फौजिया सोडावाला, ने शिक्षा के अधिकार विषय में जागरूक कर, जानकारी दी। नालसा हेल्पलाईन नंवर, आदि की कार्यकरम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती सुमन कटारे पर्यवेक्षक एवं ग्राम गुलाई शासकीय प्राथमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती शर्मिला चैहान के साथ स्टाॅफ उपस्थित था। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिविसेप्रा के कर्मचारी श्री लोकेश स्वामी द्वारा किया गया एवं आभार महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती सुमन कटारे पर्यवेक्षक द्वारा माना गया

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण