November 5, 2026 7:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बारात जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवक की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सहरसा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, घटना बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है जहाँ बारात जा रहे बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मो. इंतकाम और 45 वर्षीय मो. अब्दुल के रूप में की गई है जो बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर कटैया गांव के रहने वाले थे. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से दरभंगा बारात जा रहे थे इसी दौरान बनगाँव थाना क्षेत्र के मुरली के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिसके बाद दोनों को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal