झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 19 जून 2025 विश्व सिकल सेल दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम सह शिविर का आयोजन शासकीय नर्सिंग कॉलेज बाढ़कुआ में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गयी। बड़वानी के तलून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में लगभग 7 लाख सिकल सेल की स्क्रीनिंग की गयी है जिसमें से 1300 से अधिक चिन्हित मरीज एवं लगभग 14000 वाहक मिले है। राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन 2047 के तहत स्क्रीनिंग रोग प्रबंधन, काउंसलिंग और जन-जागरूकता हेतु कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर ने सिकल सेल से पीड़ित बच्चें एवं उसकी माता से चर्चा की। माता को बच्चें की देखभाल के लिए विशेष सावधानी अपनाएँ जाने, सिकल सेल जेनेटिक कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की।
कलेक्टर ने कहा कि सिकल सेल मरीजों को लाभान्वित करने हेतु प्रो एक्टिवली कार्य करें। उन्होंने शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से सिकल सेल मरीजों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरण बनाये जाने को कहा। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं, राजस्व सम्बन्धी प्रकरणों का निपटान, रोजगार-स्वरोजगार की योजनाओं के प्रकरण बनाये जाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि सिकल सेल सम्बन्धी प्रक्रिया को समझे एवं विभिन्न भ्रान्तियों से दूर रहें। विवाह के पूर्व भी सिकल सेल जेनेटिक कार्ड सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करें।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल द्वारा सिकल सेल होने पर अपनाई जाने वाली सावधानी के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सभी चिन्हित मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया एवं फॉलिक एसिड की टेबलेट दी जाती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बघेल ने बताया कि सिकल सेल मरीज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति वाचक भत्ता योजना, दिव्यांगजनों के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, दिव्यांगजनों हेतु छात्रगृह योजना, दिव्यांगजनों हेतु उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस, निर्वाह, परिवहन भत्ता योजना, 6 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बेंचमार्क दिव्यांगता वाले प्रत्येक बच्चें को मुफ्त शिक्षा का अधिकार होगा, बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटों में 6% आरक्षण एवं सार्वजनिक भवनों (सरकारी और निजी दोनों) में निर्धारित समय-सीमा में पहुँच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, योजनाओं का लाभ ले सकते है।
सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा ने बताया कि आज शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ न्यूमोकोकल वैक्सीन भी लगायी जाएगी।
जागरूकता वीडियो:-
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सिकल सेल जागरूकता के लिए बनायी गयी वीडियो दिखाई गयी जिसमें सिकल सेल के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।
सिकल सेल मरीज से चर्चा:-
कार्यक्रम में बीए सेकन्ड ईयर की एक बालिका द्वारा बताया कि 8 वर्ष की आयु में सिकल सेल स्क्रीनिंग के माध्यम से रोग के बारें में ज्ञात हुआ। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दवाई लेती है, कभी-कभी शरीर में दर्द भी होता है। उन्होंने कहाँ कि स्नातक पूर्ण कर पीएससी की तैयारी करना चाहती है और समाज सेवा करना चाहती है।
शिविर का आयोजन:-
सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा ने बताया कि शिविर में ओपीडी 561, स्क्रीनिंग टेस्ट 160, 22 मरीज को वैक्सीनैशन, 60 मरीज के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनायें गये।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, एएनएम, नर्सिंग छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












