November 5, 2026 7:36 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रशासन की पहल टमाटर प्रसंस्करण की कम्पनी पहुँची किसानों के पास

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 19 जून 2025 जिले में टमाटर का रकबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में टमाटर का रकबा 2730 हेक्टेयर है व उत्पादन लगभग 1.63 लाख मेट्रिक टन है। टमाटर के रकबे व उत्पादन को देखते हुए कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अधिक से अधिक टमाटर से संबंधित प्रसंस्करण युनिट लगवाने हेतु उद्यान विभाग को निर्देश किया गया था।
जिसके परिपेक्ष्य में पेटलावद में एक क्लस्टर तैयार कर 13 टमाटर डिहाईड्रेशन व 01 टमाटर सॉस की यूनिट स्थापित की गई। 11 जून 2025 को कलेक्टर नेहा मीना द्वारा ग्राम जामली विकासखण्ड-पेटलावद में भ्रमण कर टमाटर से संबंधित प्रसंस्करण यूनिट लगवाने वाले कृषकों से चर्चा कर उन्हें आ रहीं समस्याओं के विषय पर चर्चा की गई व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को टमाटर डिहाईड्रेशन यूनिट में गुणवत्ता संबंधित आ रहीं समस्याओं का समाधान करने व एक कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण देने हेतु निर्देश दिये गये।
इसी परिपेक्ष्य में ई. क्यू मार्केटिंग के सी.ई.ओ. भरत भुषण जिन्होंने कृषकों से डिहाईड्रेटेड टमाटर फलेक्स व पावडर खरीदने हेतु जिले में आयोजित बायर-सेलर मीट में एमओयू साईन किये थे। उनके द्वारा विकासखण्ड-पेटलावद में टमाटर से संबंधित प्रसंस्करण यूनिट लगवाने वाले कृषकों से सम्पर्क कर उन्हें टमाटर डिहाईड्रेशन यूनिट में आ रहीं समस्याओं का निराकरण किया गया व उन्हें कॉस्ट कटिंग मैनेजमेंट व उच्च गुणवत्ता के उत्पाद कैसे प्राप्त करें उसकी भी जानकारी दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण