रतलाम माणक लाल जैन
रतलाम नगर में इस वर्ष एक ऐतिहासिक धर्म आयोजन होने जा रहा है। श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय जैन श्वेतांबर त्रिस्तुतिक श्रीसंघ रतलाम के तत्वावधान में पूज्य साध्वी के सान्निध्य में “सुंय में वर्षावासोत्सव -2” चातुर्मास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
चातुर्मास प्रवेश महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 5 जुलाई 2025 को होगा। इस महोत्सव मे युगप्रभावकचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरिश्वर महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म सा व आचार्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म सा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वीश्री शशिकला श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री अविचल दृष्टाश्रीजी म.सा.,साध्वी श्री अमित दृष्टा श्रीजी म.सा., साध्वी श्रीसंवेगप्रिया श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्रीजी म.सा साध्वी श्री श्रुतांश प्रिया श्रीजी म.सा., साध्वी श्री निर्मल प्रिया श्रीजी म.सा., साध्वी श्री तहत्ति प्रिया श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 का सान्निध्य रतलाम नगर को प्राप्त होगा।
चातुर्मास प्रवेश महोत्सव का कार्यक्रम:
शनिवार, 5 जुलाई 2025
प्रातः 8:00 बजे — नवकारसी व प्रवेश प्रारंभ (लाभार्थी परिवार के निवास ,धानमंडी से )
प्रातः 9:00 बजे — भव्य सामैया प्रवेश
प्रातः 10:30 बजे — मंगल प्रवचन (साध्वी श्री के सान्निध्य में)
साध्वीवृन्द साध्वीश्री शाश्वतप्रिया श्रीजी म.सा. का प्रवचन
(स्थान: सैलानावालों की हवेली, मोहन टाकीज़, रतलाम) कार्यक्रम के पश्चात स्वामीवात्सल्य लाभार्थी परिवार द्वारा ।
चातुर्मास महोत्सव रतलाम नगर एवं आसपास के श्रद्धालुओं के लिए साधना, धर्म और जैन संस्कृति का गहन लाभ लेने का विशेष अवसर होगा। आयोजन में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् परिवार व लाभार्थी परिवार का विशेष सहयोग रहेगा। महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चेतनकुमार जी कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
सम्पर्क सूत्र:
सुशील छाजेड़:
7000755454
राजकमल जैन:
9425103804
संजय कोचर:
9827262052
अभिषेक खाबिया :
9752357999












