November 5, 2026 7:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

40 बर्षो बाद वाणिज्य महाविद्यालय के सहपाठियों का अद्भुत मिलन समारोह संपन्न

 

मौज – मस्ती, संगीत, डान्स से सब झुम उठे

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। वाणिज्य महाविद्यालय ( पटना विश्वविद्यालय) बर्ष – 1980 – 84 बैच के सहपाठियों का अद्भुत मिलन समारोह का आयोजन न्यू पटना क्लब, वीरचंद पटेल पथ, पटना में आयोजित हुआ। 40 बर्षो के बाद इस अनूठे मिलन समारोह में सहपाठियों ने जमकर मजा लिया। कबके बिछड़े हुए हम आज यहाँ आके मिले…. ।
सर्वप्रथम वाणिज्य महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, स्वर्गीय पद्म देव नारायण शर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय वाणिज्य भूगोल के प्राध्यापक, रमाकांत पाण्डेय ने इस अवसर पर सभी शिष्यो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु से बड़ा कोई नहीं है। गुरु राष्ट्र निर्माता होता है। उन्होंने इस अद्भुत आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अर्धांगिनी ( पत्नी) के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से भी पत्नी को अपनाने का निवेदन किया।

आयोजन समिति ने सभी सहपाठियों के लिए एक संगठन बनाने और जरुरतमंदों के लिए कल्याण कोष के गठन की बात रखी, जिसका सभी ने समर्थन किया। कार्यक्रम के आयोजन समिति में विकास कुमार तिवारी, अनुराग सिंह, रोहित सिंह, मनोज कुमार, पवन कुमार सिन्हा, खुर्शीद अहमद और तरूण कुमार पाण्डेय शामिल थे। इस सुनहरे मौके पर देश विदेश के कोने कोने से आए सहपाठियों ने अपनी अदा, कला, गीत – संगीत,शैरो – शायरी,नृत्य – डान्स से वातावरण को मौज – मस्ती और संगीतमय कर दिया जबसे सभी साथी झुम उठे। समारोह में सभी ने लजीज व्यंजन और स्वादिष्ट भोजन का भी आनन्द उठाया। वैचारिक तौर पर हथुआ छात्रावास से जुड़े साथी, अनमोल कुमार, जेपी, सुनील, अरूण आदि ने बीते हुए लम्हों की याद कर भाव विभोर हो उठे। बहुत सारे सहपाठी गण अपनी स्वीट हार्ट धर्मपत्नी के साथ इस समारोह में शामिल हुए। कुल 125 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण