ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार लगातार संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश ला रही है। ईरान से अब तक कुल 1,713 भारतीयों को वापस लाया जा चुका हैं।
अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली
जून 23, नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार लगातार संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश ला रही है। जिससे देशभर में परिवारों को राहत और भरोसा मिल रहा है। माशहद से आई माहन एयर की फ्लाइट डब्लू पांच सौ इकहत्तर से दो सौ पच्चासी भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे। इस तरह ईरान से अब तक कुल एक हज़ार सात सौ तेरह भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।
विदेश मंत्रालय इसके लिए पहले से ही कई हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुका है। इनमें एक टोल-फ्री नंबर 1800 118 797, साथ ही तीन लैंडलाइन नंबर +91-11-2301 2113, +91-11-2301 4104 और +91-11-2301 7905 शामिल हैं। एक समर्पित व्हाट्सएप नंबर, +91-99682 91988, भी उपलब्ध कराया गया है, साथ ही एक ईमेल संपर्क भी situationroom@mea.gov.in. भी जारी किया है।
ऑपरेशन सिंधु, भारत की तेज और निर्णायक कूटनीति का उदाहरण है, जो दिखाता है कि संकट की घड़ी में भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। डीडी संवाददाता तपस भट्टाचार्य ने कुछ परिवारों से की खास बातचीत।












