November 5, 2026 7:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय  की 47वीं वार्षिक  बैठक की अध्यक्षता की

 

 

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

तीन मूर्ति भवन में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में संग्रहालयों का बहुत महत्व है और उनमें लोगों को इतिहास का अनुभव कराने की शक्ति है

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी की 47वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। तीन मूर्ति भवन में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में संग्रहालयों का बहुत महत्व है और उनमें लोगों को इतिहास का अनुभव कराने की शक्ति है। उन्होंने संग्रहालयों में लोगों की रुचि उत्पन्न करने और इनकी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।

 

श्री मोदी ने व्यवस्थित रूप से वर्तमान को संरक्षित करने और उनके दस्तावेजीकरण के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सटीक रिकॉर्ड रखने से भविष्य की पीढ़ियां विशेष कर शोधकर्ताओं को इस अवधि के अध्ययन और उन्हें बेहतर ढंग से समझने में सुगमता होगी।

 

श्री मोदी ने देश के सभी संग्रहालयों का व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस विकसित करने का प्रस्ताव रखा जिसमें आगंतुकों की संख्या और गुणवत्ता मानकों जैसी प्रमुख साधन शामिल हों। श्री मोदी ने भारत के संग्रहालय मानचित्र का विचार भी रखा जिसका उद्देश्य देश भर में संग्रहालयों का एकीकृत सांस्कृतिक और सूचनात्मक परिदृश्य प्रदान करना है।

 

प्रधानमंत्री ने संग्रहालयों के विकास पर नए विचार और दृष्टिकोण के लिए प्रत्येक राज्य से 35 वर्ष से कम आयु के पांच व्यक्तियों की एक समिति गठित करने सहित नई पहल का भी आह्वान किया। उन्होंने आपातकाल के आगामी 50वें वर्ष के मद्देनजर उस अवधि से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेजों और अभिलेखों को भी संकलित करने का सुझाव दिया ताकि इतिहास के उस अध्याय को संरक्षित रखा जा सके।

 

प्रधानमंत्री संग्रहालय के महत्व का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की विरासत के साथ न्याय किया गया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

 

श्री मोदी ने 2022 में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया था। यह देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को सम्मान देते हुए दर्शाता है कि कैसे भारतीय लोकतंत्र ने समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के नेताओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान किया है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण