November 5, 2026 7:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

27 जून 2025 को जिला रतलाम रीजनल इंडस्ट्री स्किल एण्ड एम्पलॉयमेंट (RISE) कॉनक्लेव का आयोजन

झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ जिले से 100 उद्यमी RISE कॉनक्लेव में होंगे शामिल
            झाबुआ, 25 जून 2025 रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एण्ड एम्पलॉयमेंट (RISE) कॉनक्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून 2025 को रतलाम जिलें में किया जा रहा है।
        कॉनक्लेव का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक विकास, एमएसएमई नीति और रोजगार सृजन पर चर्चा करना है। इस कॉनक्लेव में प्रदेश में निवेश करने वाले निवेशकों से चर्चा की जाएगी। यह कॉनक्लेव युवाओं को स्वरोजगार व कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाएगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र तथा औद्योगिक भूखंडों के आवंटन आदेश एवं आशय पत्र भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रदान किए जायेंगे। साथ ही स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की सफलताओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जायेगा।
    जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की महाप्रबंधक सुश्री पिंकी डिंडोर ने बताया कि झाबुआ जिले से रतलाम के आयोजन में लगभग 100 उद्यमियों एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की सहभागिता रहेगी। रतलाम जिलें में आयोजित  राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जिले के इच्छुक उद्यमी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र झाबुआ से सम्पर्क कर सकते है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण