November 5, 2026 7:04 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

छांगुर पीर पर कार्रवाई नहीं तो सड़कों पर होगा उग्र आंदोलन, सीबीआई व एनआईए जांच की मांग

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में गज़वा-ए-हिंद के षड्यंत्र का सनसनीखेज खुलासा करते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने मधुपुर निवासी कथित पीर छांगुर बाबा को धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बताते हुए उस पर हजारों हिंदुओं को फर्जी चमत्कारों, धन की लालच और डर के जरिए इस्लाम कबूल करवाने का गंभीर आरोप लगाया जिसमे प्रमुख सहयोगी मोहम्मद अहमद खान और अब्दुल माबूद रज़ा है मास्टर माइड के प्रमुख गुर्गे है।

श्री राय ने कहा कि यह केवल धर्मांतरण नहीं, यह सीधे-सीधे भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के गजवा-ए-हिंद अभियान का बड़ा हिस्सा है। छांगुर पीर जैसे ढोंगी मौलाना रूपी जेहादी उतरौला को कश्मीर और केरल बनाना चाहता है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में गरीब, दलित, वनवासी और महिला वर्ग सबसे ज्यादा हैं, जिन्हें झाड़-फूंक, चमत्कार आर्थिक लाभऔर दुआ का झांसा देकर इस्लाम की ओर घसीटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक परिवर्तन नहीं, यह एक तरह का मानसिक आतंकवाद है, और यदि समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो उत्तर प्रदेश की कई तहसीलें आतंकवाद की नर्सरी बन जाएंगी।

गोपाल राय ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर छांगुर पीर पर सख्त करवाई नहीं हुई, तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद बलरामपुर सहित पूरे प्रदेश में चक्का जाम, तालाबंदी और उग्र आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई व एनआईए से कराई जाए क्योंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और सनातन अस्तित्व से जुड़ा है।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से कुलदीप मिश्रा, सचिन मिश्रा, शिखर गुप्ता, राकेश कुमार त्रिवेदी, सत्या पाण्डेय, तपस्वी तिवारी, अजय प्रताप सिंह, शशांक गुप्ता, योगेश शास्त्री, रामेंद्र मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, संजय मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, संग्राम सिंह, जाफर नकवी, एडवोकेट तनवीर रजा, बाबी गुप्ता, राजेश वर्मा, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण