बिहार चुनाव: चुनाव आयोग की टीम ने लिया तैयारियों का फीडबैक
अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह एक्टिव मूड में है। वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग के नेतृत्व में गुरुवार को चुनाव आयोग की 9 सदस्य टीम पटना पहुंच गई है।
जून 26, नई दिल्ली: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह एक्टिव मूड में है। वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग के नेतृत्व में गुरुवार को चुनाव आयोग की 9 सदस्य टीम पटना पहुंच गई है। चुनाव आयोग की टीम ने आज एक बड़ी बैठक की है जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का फीडबैक लिया गया।
फीडबैक लेने के बाद टीम विभिन्न जिलों का दौरा करेगी, जहां के जिलाधिकारी के साथ बैठक कर जिले में चुनाव को लेकर क्या तैयारी है और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम होने वाला है, उसको लेकर किस तरीके की तैयारी है, उस पर भी चर्चा होगी और फीडबैक लिया जाएगा। चुनाव आयोग की टीम तीन दिनों तक बिहार में रहेगी।
बताया गया है कि टीम में शामिल अधिकारी अगले तीन दिनों तक अलग-अलग प्रमंडलीय मुख्यालयों में बैठक करेंगे। इससे पहले बुधवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन विभाग में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के राज्यस्तरीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के निर्देश की प्रति भी उपलब्ध कराई गई।
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग अपने तैयारी कर रहा है। राज्य में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, जिसपर चुनाव होंगे। अभी वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार है।












