झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 26 जून 2025 मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सीएम प्रगति पोर्टल के अंतर्गत निर्माण प्रोजेक्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी।
वीसी के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न विभागों के तहत प्रगतिरत और लंबित प्रोजेक्ट्स की विभागवार समीक्षा की गयी। बैठक में औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, नर्मदा घाटी प्राधिकरण एवं अन्य विभागों के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की गयी। मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट्स को तय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आरिफ गोरी एव अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।












