November 3, 2026 10:41 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नगर के थाना प्रांगण में आगामी त्योहारों की तैयारी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन थांदला. नगर के थाना प्रांगण में आगामी त्योहारों की तैयारी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नवागत एस.डी.ओ.पी. श्री नीरज नामदेव, थाना प्रभारी श्री अशोक कनेश, तहसीलदार श्री सुकदेव डाबर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुनील पंणदा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में नगर के विभिन्न धर्मों के प्रमुख, व्यापारीगण, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
शांति समिति की बैठक का उद्देश्य आगामी धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों के आयोजन के दौरान शांति, कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत प्रकाश तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करना था। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं सामंजस्य के साथ मनाने का आश्वासन दिया।
एस.डी.ओ.पी. नीरज नामदेव ने सभी के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नागरिकों का सहयोग ही प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने शांति समिति का विस्तार करने की बात कही एवं नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए आने वाले त्योहारों में किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो साथ हि जुलूस के दरमियान सार्वजनिक रूप से शास्त्रों का उपयोग नहीं किया जाय।
थाना प्रभारी अशोक कनेश ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस गश्त, यातायात नियंत्रण तथा अतिक्रमण जैसे विषयों पर नागरिकों से संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से काम करेगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही साथ ही व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक कंट्रोल की मांग रखी।
बैठक के दौरान सभी उपस्थितजनों कि ओर से पार्षद राजू धानक द्वारा नवागत एस.डी.ओ.पी. नीरज नामदेव, थाना प्रभारी अशोक कनेश एवं तहसीलदार सुकदेव डाबर का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अपने-अपने त्योहारों की तिथियों, जुलूस मार्ग, आयोजन स्थल आदि की जानकारी साझा की। बैठक में नगर परिषद स्वास्थ प्रभारी गोरांकसिंह राठौर, विद्युत मण्डल जेई निशांत कुमार सिंह, पटवारी जयंतीलाल बामनिया व मुस्लिम समाज के सकल पंच व नगर के मीडिया कर्मी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। शांति समिति बैठक का आभार नवागत थाना प्रभारी अशोक कनेश ने माना

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण