November 3, 2026 5:21 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ग़ाज़ियाबाद में “द नेक्स्ट सुपर मॉडल – इंडिया एलीगेंस” का भव्य आयोजन

ग़ाज़ियाबाद, 29 जून 2025:
फैशन और ग्लैमर से सजी शाम “द नेक्स्ट सुपर मॉडल – मिस्टर, मिस, मिसेज़ इंडिया एलीगेंस” का आयोजन ग़ाज़ियाबाद में भव्यता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सना अल्वी और एरम खान द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न शहरोंसे आए प्रतिभाशाली मॉडल्स ने रैम्प पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम को प्रतिष्ठित AGS ग्रूमिंग एकेडमी का समर्थन प्राप्त था, और विशेष सहयोग अमित गर्ग द्वारा दिया गया, जिन्होंने इस इवेंट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
कार्यक्रम की जूरी में शामिल थे फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने नाम – निशा मौर्या , गीता शर्मा, जुनैद खान, और तुबा जावेद, जिन्होंने निष्पक्षता और अनुभव के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
शो को सफल बनाने में जिन अन्य नामों ने समर्थन दिया, उनमें शामिल हैं – सोम्या जिंदल, रोहित राजपूत, सुहैल अल्वी, और गौरव कुमार। शो का संचालन शानदार अंदाज़ में एंकर रिया ने किया।
ब्रांडिंग एंड प्रमोशन में गौरव बंसल और किशन यादव जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही फ्लाई करियर एविएशन वॉक, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और शो में एक प्रोफेशनल टच जोड़ा।
प्रतियोगिता में हंसीका त्यागी ने शो विनर का खिताब जीता, वहीं नेहा को ब्राइडल विनर घोषित किया गया। इसके अलावा रैम्प पर अपनी शानदार प्रस्तुति से फैशन मॉडल्स इशिता, आंचल, अकृति, छाया, और प्रतिभा ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।
इस भव्य इवेंट में आए सभी प्रतिभागियों को टाइटल, सैश, क्राउन और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण