November 3, 2026 5:19 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सीनियर फेलोशिप प्राप्त शोधार्थी अर्चना रंजन का उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान का भ्रमण

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। वर्ष 2021-2022 के लिए भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा “न्यू एरियाज, सब फील्ड – साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजी प्रिंसिपल्स ऑफ कंजर्वेशन” विषय क्षेत्र में सीनियर फेलोशिप से सम्मानित शोधार्थी श्रीमती अर्चना रंजन ने अपने शोधकार्य के अंतर्गत उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर संस्थान के क्यूरेटर द्वारा संस्थान में संरक्षित विभिन्न प्रकार की कसीदा कुर्तियों एवं अन्य संबंधित पारंपरिक हस्तशिल्प नमूनों उपलब्ध कराया गया तथा उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, तकनीकी प्रक्रिया एवं कलात्मक विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा किया तथा सम्बद्ध जानकारी दी

श्रीमती अर्चना रंजन ने इस भ्रमण को अपने शोधकार्य के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद बताया। उन्होंने कसीदा शिल्प से जुड़े अपने पूर्व के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके शोध को गहराई एवं दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने हस्तशिल्प संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा पारंपरिक कसीदा शिल्प की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

संस्थान की ओर से उन्हें उनकी शोध यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण