परबैणी मे बन्नाराम मीना (भाजपा विधायक प्रत्याशी-2023) के निवास पर केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव का 56 वा जन्मदिन मनाया
इस दौरान बन्नाराम मीना (भाजपा विधायक प्रत्याशी-2023) के बड़े भाई श्रीराम मास्टर का सेवानिवृत्त समारोह कार्यक्रम भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व अलवर के लोकप्रिय सांसद भूपेन्द्र यादव का 56 वा जन्मदिन सोमवार 30 जून को अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के परबैणी गांव मे बन्नाराम मीना के निवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो एवं अनेक गणमान्य ग्रामीण लोगो द्वारा व पंच पटेलो साथ मिलकर राजस्थान सरकार के राज्य वन मंत्री संजय शर्मा के द्वारा केक काटकर आपस मे एक दूसरे का मुह मिठा कराकर बडे ही हर्षोल्लास के साथ मंत्री यादव का जन्मदिन मनाया गया।
इसी दौरान इसी दिन सोमवार 30 जून को बन्नाराम मीना (भाजपा विधायक प्रत्याशी-2023) के बडे भाई श्रीराम मीना (अध्यापक) का सेवानिवृत्त (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय – आकोदा सिक्का) समारोह कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमे राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका , सभी ब्लॉक अध्यक्षो सहित सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओ व अनेक वरिष्ठ गणमान्य पंच पटेल व आसपास के गांवो के सैकड़ो गणमान्य लोग शामिल हुए।
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री यादव के जन्मदिन के साथ साथ ही सेवानिवृत्त कार्यक्रम समारोह भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ परबैणी गांव मे मनाया गया।












