November 3, 2026 5:19 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

जून माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर श्रीमती अनिता बिलवाल एवं श्रीमती अनसिना वसुनिया को “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया

झाबुआ, 01 जुलाई 2025 मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है।
इसी तारतम्य में 01 जुलाई 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।
गायन के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना ने कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड तीन श्रीमती अनिता बिलवाल ने ज्युडिशियल क्लर्क क्षेत्र में समय-सीमा में महत्वपूर्ण आदेशों को जारी कराना , फाईलों का सही संधारण एवं अन्य कार्यों को सुचारु रूप से सम्पादित करने एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना थांदला की पर्यवेक्षक श्रीमती अनसिना वसुनिया ने सेक्टर भायल में अधिक से अधिक गर्भवती महिला को योजना का लाभ समय-सीमा में दिलवाया जाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में फलीभूत रूप से क्रियान्वित करने के लिए जून माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर एस बघेल, एवं अन्य जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण