सपा नेता रामदयाल यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । सपा विधायक राकेश यादव की अगुवाई में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला बलरामपुर।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन उतरौला विधानसभा में मनाया गया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा विधायक राकेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिर्घायु होने की कामना की।
सपा विधायक राकेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में गरीबों पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, नौजवानो को पूरा सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी राजनीतिक दल है।
सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में सपा नेता रामदयाल यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां, उतरौला विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक, राम दयाल यादव, प्रहलाद यादव,पूर्व प्रधान आबिद अली खान, परशुराम बौद्ध,बहलौल नियाजी,मोहम्मद इज़हार खां पप्पू, नरसिंह पाल यादव,कृष्ण कुमार यादव,नेहाल खां, छब्बू शाह,हाजी छनन्न समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।












