November 3, 2026 4:25 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल मानेसर में शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

 

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट हैड  दिल्ली

 

जुलाई 02, नई दिल्ली: सम्मेलन का उद्देश्य तेजी से शहरीकरण कर रहे देश में शहरी स्थानीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करना है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल हरियाणा के मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का विषय है -संवैधानिक लोकतंत्र को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका। सम्मेलन का उद्देश्य तेजी से शहरीकरण कर रहे देश में शहरी स्थानीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करना है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और समकालीन युग में शहरी शासन के लिए अभिनव दृष्टिकोणों की खोज करना और उन्हें उजागर करना भी है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिनिधि संवैधानिक जनादेश को पूरा करने और सार्वजनिक वितरण और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में नगरपालिका शासन को और अधिक प्रभावी बनाने सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण