November 3, 2026 4:27 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बियाडा की साप्ताहिक बैठक में उद्यमियों की आवाज़ को मिला मंच और मार्गदर्शन

 

 

पटना। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली नियमित संवाद एवं शिकायत निवारण बैठक के तहत, इस मंगलवार को भी राज्यभर के उद्यमियों के साथ हाइब्रिड मोड में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बियाडा के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) ने की।

बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन उद्यमी ऑनलाइन माध्यम से तथा दो उद्यमी ऑफलाइन मोड में बैठक से जुड़े। औद्योगिक क्षेत्र बिक्रमगंज,बक्सर (आई.ए), बिहटा (आई.ए), पूर्णिया(आई.ए) और बरौनी( आई.ए) जैसे क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को बैठक में उठाया गया।

बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए, प्रबंध निदेशक ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने और समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की जलजमाव, बिजली बाधा या अन्य असुविधा से उद्यमियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मौसम संबंधी चुनौतियों को पहले से भांपते हुए सक्रिय तैयारी की जाए, जिससे उद्योग संचालन निर्बाध रूप से चलता रहे।

 

बैठक में आईडीए, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने हर समस्या पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सहयोग और समाधान की प्रतिबद्धता जताई।

श्री कुंदन कुमार ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण