November 3, 2026 11:45 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रसिद्ध व्यवसाई गोपाल खेमका को गोलियों से भूना

 

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना। बिहार के ख्याति प्राप्त व्यवसाई और भाजपा के नेता गोपाल खेमका की शुक्रवार को देर रात लगभग 11:45 पर अज्ञात अपराधियों ने उनके घर के पास ही गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें तत्काल मेडी
वर्सल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। वर्ष 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी वैशाली के हाजीपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
गोपाल खेमका हत्या स्थल से गांधी मैदान के थाने की दूरी 300 मीटर की है ।बावजूद इसके लगभग डेढ़ घंटा बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसे लेकर राजधानी पटना के व्यवसाईयों ने गंभीर आक्रोश जताया और पुलिस के वरीय पदाधिकारी को जमकर खरी खोटी सुनाया।
गोपाल खेमका बिहार ही नहीं बल्कि देश के चर्चित व्यवसाईयों में शामिल थे। राजधानी पटना में उनके कई अस्पताल चलते थे। वे दवा व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। हाजीपुर और पटना के इलाके में सीमेंट फैक्ट्री के अलावा कई फैक्ट्रियां भी उनकी थी। वे कई सामाजिक संगठन खासकर रोटरी इंटरनेशनल के अलावा बिहार बीजेपी से भी जुड़े हुए थे।
बताते हैं कि बीती रात लगभग 11:45 पर बांकीपुर क्लब से अपने घर लौटे और कार से उतरकर फ्लैट की तरफ बढ़ ही थे कि उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। 6 गोली लगने की सूचना है। अपार्टमेंट के लोगों ने और गोपाल खेमका के परिजनों ने तत्काल गांधी मैदान पुलिस को खबर किया ।परंतु काफी देर तक पुलिस नहीं आई। उन्हें मेडी वर्सल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोपाल खेमका की हत्या की खबर रात में ही राजधानी के व्यवसाययों के बीच फैल गई और देखते ही देखते उनके घर और आसपास के इलाकों में काफी संख्या में व्यवसाय जुट गए। घटना के डेढ़ घंटे बाद जब गांधी मैदान पुलिस पहुंची तो उसे व्यवसाईयों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी आक्रोशित व्यवसाईयों ने जमकर गलीआया और धक्का मुक्की किए जाने की भी सूचना है। गोपाल खेमका के एक परिजन ने बताया कि रात में लगभग 1:35 पर पुलिस आई।
इस जघन्य हत्या की खबर मिलते ही कांग्रेस के सांसद पप्पू यादव पुलिस के पहुंचने के पहले ही घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने नीतीश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि बिहार में अपराध और अपराधी बेलगाम है ।पुलिस जमीन और शराब माफियाओं के साथ मिलकर धनउगाही में लगी है। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भी गोपाल खेमका की हत्या पर गंभीर आक्रोश व्यक्त करते हुए हत्यारा को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने गोपाल खेमका हत्याकांड के उद्वेदन का जिम्मा एसटीएफ को दिया है ।पटना सेंट्रल की एसपी दीक्षा ने बताया कि अपराधकर्मी बाइक से आए थे ।सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण