नई दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली के क़रोल बाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम लगी आग को क़रीब 12 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे. हालांकि, इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और लाखों का माल जलकर ख़ाक हो गया पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आग लगने के सही कारणों का पता अभी नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. गौरतलब है कि विशाल मेगा मार्ट में मुख्य रूप से कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है. आग की लपटों के कारण बिल्डिंग में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। तीसरी मंजिल पर अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और इलाके को पूरी तरह से घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है.
करीब 13 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है. राहत-बचाव टीम अभी भी घटनास्थल पर डटी हुई है. स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन की ओर से आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया गया है.
विशाल मेगा मार्ट इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने के बाद मृतक लिफ्ट के अंदर फंस गया था। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने एक बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।












