झाबुआ माणक लाल जैन
कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 10 हजार रुपये एवं 13 आवेदकों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई
चार आवेदकों का टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत प्रकरण बनाये जाने के निर्देश दिये
झाबुआ, 08 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई:-
आवेदक बसना वेस्ता मचार निवासी नागन खेड़ी तहसील राणापुर द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदिका ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदिका को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदिका श्रीमती आशा पति दिलीप परमार निवासी महुडा (शिवगढ़) तहसील मेघनगर, आवेदक मंजू भंगु निवासी बावड़ी छोटी, आवेदक सावित्री छगनलाल खराडी निवासी रायपुरिया, आवेदक श्रीमती हेमलता भाटी निवासी मेघनगर, आवेदक श्रीमती लाली झीतरा निवासी अंतरवेलिया तहसील झाबुआ, आवेदक श्रीमती लीला खुमान मेडा निवासी नाहनपुरा तहसील पेटलावद, आवेदक दानु बालु मावी निवासी कागझर तहसील झाबुआ, मणीबाई मेधा राठौर निवासी कल्याणपुरा, आवेदक नीरू कलेश निवासी रेहन्दा तहसील रामा, आवेदक गबरीया नाथु, आवेदक पप्पू भूरिया खुम सिंह, आवेदक थावरी रतना मचार निवासी नागन खेड़ी तहसील रानापुर एवं आवेदक रतनी मोतिया निवासी नागन खेड़ी तहसील राणापुर ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत प्रकरण बनाये जाने के निर्देश दिये:-
आवेदक अंजू पति कनिया भूरिया निवासी ग्राम नागिनखेड़ी राणापुर, रविंद्र पिता रेमसिंह डामोर निवासी ग्राम खरडूबड़ी, जेमती पिता झीतरा सिंगाड निवासी धामनीनाना पोस्ट मातासुला राणापुर, गवरीया पिता नाथू गरवाल निवासी ग्राम पंथबोराली तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि पारिवारिक आमदनी का कोई स्त्रोत नहीं है जिस हेतु शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने आवेदकों को स्वरोजगार के लिए टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत प्रकरण बनाये जाने के निर्देश दिये। जिसके तहत आवेदकों को पात्रतानुसार ऋण आवेदन पत्र बनवा कर बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाए जाने की कार्यवाही की जायेगी।
आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए:-
आवेदक बच्चु पिता मलजी सिंगाड़ निवासी देवलफलिया तहसील राणापुर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि आवेदक की कब्जे की भूमि पर की गई बौवनी की फसल में हल चलाकर फसल को नष्ट करने से रोकने पर झगड़ा व मारपीट करने पर आमद होने एवं धमकी देने पर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक नजरू पिता मंगलिया भूरिया निवासी सदावा तहसील रामा जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि वन परिक्षेत्र झाबुआ के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 235 का नक्शा के आधार सीमांकन किया जाकर जो अतिक्रमण किया जा रहा है उसे तत्काल हटवाये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक समस्त ग्रामवासी रंभापुर द्वारा बताया गया कि ग्राम रंभापुर के नईटोडी में विगत कई महीनों से विद्युत सप्लाय नहीं के बराबर हो रहा है ग्राम रंभापुर के नईटोडी में अधिक वॉल्टेज की नवीन विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक मयारम पिता नगला मैडा निवासी ग्राम भीलकोटड़ा तहसील पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम भीलकोटड़ा में स्थित भूमि सर्वे नंबर 535, 536, 537 एवं 538 की भूमि माही परियोजन नहर में भूमि चल जाने से उसका मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक बापूसिंह पिता खूमसिंह कामलिया निवासी ग्राम खड़ कुई तहसील राणापुर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा आवेदक की मालिकी की ग्राम रातीमाली तहसील रामा स्थित भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया है विपक्षी पर कार्यवाही कर जमीन दिलवाये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक तेरसिंह पिता जोसफ डांगी निवासी ग्राम पावागोई बड़ी तहसील मेघनगर जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत कड़वापाड़ा सरपंच व सचिव द्वारा शासन की योजनान्तर्गत प्रार्थी के खेत में तालाब निर्माण करवाकर उसकी मजदूरी की राशि का भुगतान 4 वर्ष पश्चात भी नहीं करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 68 आवेदन आए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे












