झाबुआ माणक लाल जैन
ट्राई साइकिल का उपयोग कर जीवन यापन के लिए पापड़ एवं कचोरी बनाकर बेचेंगे
झाबुआ, 08 जुलाई 2025 भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (एडिप योजना) अंतर्गत मुकेश पिता रूपा गवली निवासी सज्जन रोड़ वार्ड क्र. 4 झाबुआ को जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करने पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा (इलेक्ट्रिक ) बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदाय की गई।
मुकेश पिता रूपा गवली द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन दिया कि दैनिक जीवन में आवागमन की सुलभता हेतु इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल की मांग की गयी। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग उप संचालक से उपलब्धता के बारें में जानकारी लेकर एडिप योजनान्तर्गत ट्राई साइकिल दिये जाने हेतु निर्देशित किया। ट्राई साइकिल भेंट करने के उपरांत कलेक्टर नेहा मीना ने मुकेश पिता रूपा गवली से पूछा कि वे ट्राई साइकिल का उपयोग का किस तरह से करेंगे। जिसका मुकेश ने सहर्ष जवाब दिया कि वे ट्राई साइकिल का उपयोग कर जीवन यापन के लिए पापड़ एवं कचोरी बनाकर बेचेंगे। साइकिल प्राप्त होने पर उन्होंने कलेक्टर नेहा मीना का धन्यवाद दिया।
इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले उपस्थित रहे।












