November 2, 2026 4:05 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा ‘पहल’ स्मारिका एवं क्लब ध्वज का विमोचन

* रसमंजरी म्यूज़िक एकेडमी, पी.सी. कॉलोनी, कंकड़बाग, पटना

पटना।

रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग की साप्ताहिक बैठक (RWM No. 594) रोटेरियन अजित कुमार सिंहा, अध्यक्ष की अध्यक्षता में के वर्ष 2024-25 की स्मारिका ‘पहल’ का भव्य विमोचन किया गया। यह स्मारिका पूर्व अध्यक्ष आरटीएन. डॉ. दीप्ति सहाय के अथक प्रयासों से प्रकाशित की गई, जिन्होंने इसकी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

स्मारिका का विमोचन आईपीपी आरटीएन. राज किशोर सिंह एवं आरटीएन. सोनी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ. सहाय ने क्लब के सभी सदस्यों का उनके आर्थिक सहयोग एवं प्रेरणा हेतु आभार प्रकट किया।

इसी अवसर पर क्लब के ध्वज (Flag) का भी प्रथम बार विमोचन किया गया, जो क्लब की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस विशेष अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य पीडीजी आरटीएन. डॉ. राकेश प्रसाद सहित अनेक गणमान्य रोटेरियन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले डीजी विज़िट एवं इंस्टॉलेशन सेरेमनी में पूर्ण सहभागिता की अपील की।

रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ, पटना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रिपोर्ट अनमोल कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण