संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कंकड़बाग में आरओ सिस्टम, ओवरहेड वाटर टैंक एवं हैंडवॉश स्टेशन का उद्घाटन
रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कंकड़बाग (एम.आई.जी 330, शिवाजी पार्क के दक्षिण में) में स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से आरओ सिस्टम, ओवरहेड वाटर टैंक एवं हैंडवॉश स्टेशन की स्थापना एवं कनेक्टिविटी का कार्य पूरा हो गया है।
इस परियोजना का उद्घाटन आई.पी.पी. रोटेरियन राज किशोर सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग), पी.पी. रोटेरियन किरण कुमारी, रोटेरियन बलिराम जी (कोषाध्यक्ष), रोटेरियन शैलेश कुमार, विद्यालय निदेशक श्रीमती मनीषा, विद्यालय सलाहकार श्री संजय कुमार, अभिभावक तथा विद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मी उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा यह पहल विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रोटरी क्लब,कंकडबाग, पटना ने स्वच्छ पेयजल संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही।












