प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में भगवद् गीता श्लोक पढ़ाने के फैसले का संत समाज ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा इससे बच्चों के जीवन में अच्छे गुणों का संचार होगा।
16 जुलाई 25, हरिद्वार : प्रदेश सरकार ने राज्य के 17 हजार सरकारी स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद कई स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में भगवद् गीता के श्लोक सुनाई देने लगे हैं।
धामी सरकार के स्कूलों में गीता के श्लोक को बच्चों को सुनने ओर उसका अर्थ बताए जाने के फैसले का संत समाज ने भी स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि आज के समय में गीता जीवन का सार है और धामी सरकार का यह फैसला बहुत ही अच्छा है। क्योंकि इस से बच्चों के जीवन में अच्छी बातों का संचार होगा।












