अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ATM लूट करने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा है। इन लुटेरों के नाम शाजिद और आदिल है। शाजिद कई बार गिरफ्तार हो चुका है। इसका साथी आदिल मेवात का रहने वाला है । यह उन इलाकों के एटीएम को ट्रेस करते थे जहां पर कार्ड और सीसीटीवी नहीं होते थे। एक बार वारदात करने के बाद गैंग अलग-अलग हो जाता था। खास बात यह है कि अलग-अलग राज्यों में हमेशा चोरी की गाड़ी से वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि कालिंदी कुंज एरिया में दो मेवाती आने वाले हैं। इसके बाद से पुलिस ने इनको रूकने का इशारा किया, लेकिन पिछे बैठे व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई पुलिस ने भी किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लग गई।












