November 1, 2026 10:27 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” के दस्तावेजीकरण के फाइनल ड्राफ्ट की समीक्षा की गयी

झाबुआ माणक लाल जैन

कलेक्टर ने “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” के दस्तावेजीकरण के फाइनल ड्राफ्ट की समीक्षा की गयी

झाबुआ, 25 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला के आयोजन के उपरान्त जिले में जड़ी बूटियों से उपचार के समृद्ध ज्ञान के दस्तावेजीकरण के निर्देश दिये गये थे।
जिले में जनजातीय संस्कृति एवं परम्परा के औषधीय ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए पुस्तक के रूप में संकलन के फाइनल ड्रॉफ्ट की आज कलेक्टर नेहा मीना द्वारा समीक्षा की गयी।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा फाइनल ड्रॉफ्ट के सम्बन्ध में अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा की और कहा कि जिले के अमूर्त ज्ञान को संजोने के लिए अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से पुस्तक के संकलन की प्रक्रिया की गयी है।
उन्होंने कहा कि पुस्तक के प्रकाशन के उपरान्त हार्ड कॉपी के साथ-साथ पुस्तक ई-बुक फॉर्मेट में ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध रहेंगी जिससे जिले के समृद्ध ज्ञान के सम्बन्ध में देश-विदेश सकें तक जानकारी मिल सकें।
इस दौरान डॉ. के. एस. बारिया, डॉ. पार्वती एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal