November 1, 2026 10:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

“युवा संगम” कार्यक्रम का आयोजन थान्दला में 6 अगस्त को

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 26 जुलाई 2025 मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल तथा रोजगार संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये जारी कैलेण्डर अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार/स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुक्रम में 6 अगस्त 2025 बुधवार को शासकीय महावि‌द्यालय थान्दला में प्रातः 11:00 बजे रोजगार/स्व-रोजगार योजनान्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कम्पनियों/प्रतिष्ठानों में उपलब्ध लगभग 200-300 रिक्त पदों के लिये चयन किया जायेगा। जिले के शिक्षित बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18-35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता-5वीं से 12वीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण हैं वे साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनान्तर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठानों द्वारा चयनित पात्र आवेदकों को शासन के नियमानुसार स्टाईपेण्ड दिया जायेगा। रोजगार मेले में शासन की हितग्राही मूलक योजनान्तर्गत हितग्राहियों को विभिन्न घटक विभागों द्वारा स्वीकृत ऋण के हितलाभ का वितरण भी किया जायेगा । शहरी व ग्रामीण इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, समग्र आईडी एवं बायोडाटा सहित 6 अगस्त 2025 को शासकीय महाविद्यालय थान्दला में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण