November 1, 2026 9:21 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गैंड़ास बुजुर्ग स्थित प्राचीन बौरहवा बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शनिवार को बलरामपुर जनपद के गैंड़ास बुजुर्ग स्थित प्राचीन बौरहवा बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीण क्षेत्र के इस प्रमुख शिवधाम पर दूर-दराज़ से आए भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर के चारों ओर मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेल की सामग्री की दुकानें सजी रहीं, तो श्रद्धालुओं के लिए भक्ति संगीत और भजन की प्रस्तुतियों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

इस शुभ अवसर पर संदीप श्रीवास्तव व सारिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद और भोजन ग्रहण किया। भक्तों की सेवा में स्वयंसेवकों की टोली पूरी तन्मयता से जुटी रही।

भंडारे और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में कई सामाजिक और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उपस्थित प्रमुख जनों में जिला पंचायत सदस्य ध्रुव भारती, देवेंद्र गुप्ता, अशोक मिश्रा, त्रिलोचन सिंह, राकेश खुराना, ओम प्रकाश गौतम, राज कुमार चौरसिया, बब्बू सिंह, समीर श्रीवास्तव और धर्मेन्द्र मिश्रा समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का संगम बना यह आयोजन श्रावण मास की महिमा को और अधिक दिव्य बना गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण