November 1, 2026 8:27 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन सम्पन्न

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 30 जुलाई 2025 उच्च शिक्षा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज 30 जुलाई 2025 को शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्रातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ प्राचार्य डॉ. जे. सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम की गतिविधियों से छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर होगा बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे एवं बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नोडल अधिकारी आर.के.एस. के. एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल के द्वारा उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे में परिचय दिया गया एवं बताया गया कि विद्यार्थीयों के कौशल विकास एवं शारीरिक विकास के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना अतिआवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनो रोग विशेषज्ञ डॉ. रविना पाटील के द्वारा छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया मनः स्थिति, चिंता, डिप्रेसन, तनाव प्रबंधन, आत्महत्या संबधी आचरण, नींद नहीं आना, जी घबराना, खुशी की लगातार अनुभूति, कंपकंपी, क्रोध, भय, उदासी आदि लक्षण होने पर तत्काल मनो रोग विशेषज्ञ से सलाह लें अथवा टेलीमानस टोल फ्री नम्बर एवं मनहित एप आदि का मदद लें आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि बच्चे में मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखना बहुत जरूरी है तभी बच्चे का बेहतर भविष्य बन सकता है किसी भी तरह की मानसिक समस्या होने पर तत्काल जिला अस्पताल के मनः कक्ष में निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करें। साथ ही मानसिक और भावनात्मक समस्या महसूस होने पर टेलीमानस टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 14416 अथवा 1800 891 4416 पर 24×7 कॉल कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान असंचारी रोग के लक्षणों को पहचाने एवं सजग जागरूक रहने हेतु तौर तरीके बताए गए असंचारी रोग से बचना बहुत आसान है यदि हम अपने दैनिक गतिविधि एवं आदत व्यवहार को सुव्यवस्थित कर लें तो सजग रहकर समय से पहचान और समय से इलाज लेकर पूरी तरह से बेहतर स्वास्थ्य रखा जा सकता है नियमित मूल्यांकन नियमित एक्सरसाइज, नियमित योगाभ्यास नियमित मेडिकेशन, खानपान एवं रहन-सहन में सुधार कर असंचारी रोग जैसे डायबिटीज, कैंसर, हार्ट स्ट्रोक, फैटी लिवर आदि बीमारियों से बचा जा सकता है। जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर ही स्क्रीनिंग के माध्यम से रक्तचाप एवं शुगर की जांच भी गई।
कार्यक्रम का संचालन बंसीलाल डावर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसरगण, स्वास्थ्य विभाग से मनः कक्ष परामर्शदाता सुधी ललीता मोरी, आरकेएसके परामर्शदाता दिलिप परिहार, एनसीडी स्टॉफ अनिल मोर्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण