November 1, 2026 4:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन

रांची। झारखंड के दिशोम गुरु, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद, शिबू सोरेन का निधन आज दिल्ली स्थित गंगाराम हाॅस्पिटल में हो गया। वे 81 बर्ष के थे, किडनी फेल होने के कारण इन्हें इस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इनके निधन पर झारखंड राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया। सभी सरकारी दफ्तरों में 4 और 5 अगस्त को सरकारी अवकाश धोषित कर दिया गया है। तीन दिनों तक सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे।
इन्होंने 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया। साथ ही झारखंड राज्य बनाने में अहम् भूमिका निभाई। इनका जन्म 11 जनवरी 1904 में रामगढ़ जिले में हुआ। इन्होंने सूदखोरी के ख़िलाफ़ व्यापक आन्दोलन भी चलाया। ये सामाजिक न्याय के प्रणेता भी थे। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया और एक बार सांसद भी रहे। इनके निधन से संपूर्ण झारखंड राज्य में शोक की लहर दौड़ गए हैं।
एपीपी एग्रीगेट ने इनके निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फर्म के निदेशक, प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें उनके आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। दूसरे तरफ स्वावलम्बन के सचिव, अनमोल कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर गुरु जी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण