November 8, 2026 2:29 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस की भांति प्रात: 10 बजे से अन्तिम व्यक्ति की शिकायत सुनने तक जनसुनवाई की गई।बताते चलें कि जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों एवं आवेदनों का समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होता है, जिसके चलते जिलाधिकारी महोदय को अपनी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को प्रेषित करने हेतु भीड़ लगी रहती है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त व्यक्तियों के शिकायती पत्रों को बड़ी गम्भीरता से पढ़ा और उन्हें सुना जाता है। अधिकांश मामलों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारित कर दिया जाता है और शेष शिकायतों को वाट्सअप आदि के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को निराकरण के लिए भेज दिया जाता है। शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता एवं समयान्तराल में निस्तारण के लिए भी निर्देशित कर दिया जाता है। जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं एवं प्राथियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, बैंक, पेंशन, घरेलू झगड़ें से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें। इस मौके पर श्री रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित अन्य गणमान्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण