क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा जिओ व एयरटेल कम्पनी के मोबाइल टावरों से आर0आर0 यूनिट, बैट्री व अन्य इलैक्ट्रानिक डिवाईस चोरी करने वाले गिरोह के 05 सदस्यों को दिनाँक-22/12/2024 को थाना वेवसिटी गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जिनके कब्जे से भारी मात्रा में आर0आर0यू0, बी0बी0यू0 व अन्य उपकरण व चोरी करने मे प्रयुक्त गाडियाँ बरामद हुई थी। यह गिरोह गाजियाबाद, दिल्ली एन0सी0आर क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब व मध्यप्रदेश में जिओ व एयरटेल कम्पनी के मोबाइल टावरों से आर0आर0 यूनिट, बैट्री व अन्य इलैक्ट्रानिक डिवाईस चोरी कर उसे भारी दामों मे विदेशों में बेचते थे।
दिनाँक-14/01/2025 को उक्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य तथा थाना वेव सिटी से वाँछित / पुरूस्कार घोषित शातिर अभियुक्त राहुल को थाना क्षेत्र कुडी भगतासनी जोधपुर पश्चिम राजस्थान से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गयी है, गिरफ्तार अभियुक्त से मोबाइल टावरों से चोरी 02 रेडियो रिसीवर यूनिट बरामद हुई है। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर डी0सी0पी0 ग्रामीण गाजियाबाद द्वारा 25,000 रूपये का पुरूस्कार पूर्व से घोषित है।












