झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 21 अगस्त 2025 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मेघनगर जिला झाबुआ द्वारा शासकीय महाविद्यालय सभा कक्ष में घर-घर गणेश हर घर गणेश पर्यावरण शुद्धता एवं संरक्षण पर बैठक सह प्रशिक्षण माटी गणेश सिद्ध गणेश की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तत्पश्चात माल्यार्पण द्वारा सभी अतिथियों का सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा विकास खण्ड समन्वयक डॉ. रीना मिश्रा द्वारा किया गया। हर घर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एवं हर वर्ष प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए पर विशेष महत्व दिया।
तत्पश्चात माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और सभी प्रतिभागियों ने बड़ी रूचि से मिट्टी के गणेश प्रशिक्षक के कहे अनुसार बनाते चले गये। किसी ने आज प्रथम बार ही माटी गणेश बनाये जो अतिसुन्दर आकृति के थे। प्रशिक्षणकर्ता द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों के कौशल विकास की सराहना की गई और आने वाले त्योहार गणेश चतुर्थी पर हम सभी माटी के गणेश की स्थापना करके त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
जिला समन्वयक द्वारा प्रस्फुटन समितियों के कार्य और दायित्व पर मार्गदर्शन किया और एक पेड़ माँ के नाम पर भी जोर देकर प्रति वर्ष लगाने की भी शपथ ली एवं जिला समन्यवक श्री चौहान द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई। संस्कार केन्द्र की गतिविधियों सम्बंधित जानकारी सांझा की गई। अंत में माटी शिल्प प्रशिक्षण से स्वरोजगार की सम्भावना एवं नवांकुर सखियों को आने वाले गणेश चतुर्थी पर्व पर माटी गणेश सिद्ध गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सभी प्रतिभागियों को बताया गया। समापन सत्र में संस्कृतिवान और पर्यावरण प्रेमी हर सम्भव बनने की सभी का दायित्व है और सभी के बनाये माटी गणेश की सामुहिक छायाचित्र के फोटो लेकर नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान मेंटर मनीष परमार, आनंद देवल, नर्वेश बरिया, दीपिका मंडोरिया, जया बारिया, नवांकुर संस्था के प्रमुख वीरसिंह थनदार, भीमसिंह पाल, तलवंतसिंग परमार, दिनेश पारगी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार नवांकुर संस्था प्रमुख वीरसिंह थनदार द्वारा माना गया












